पवन / WIND

पवन
हमारे blog पर आपका स्वागत है, हमें Facebook / Twitter / GOOGLE+ पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ

फेरल का नियम 

कारिआलिस बल के कारण पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बायीं ओर घूम जाती हैं|

पवनें तीन प्रकार की होती हैं...

प्रचलित पवनें (स्थाई )

ये वे पवनें होती हैं जो हमेशा एक ही दिशा में चलती हैं, 
साल भर इनकी दिशा में कोई परिवर्तन नहीं होता है|

व्यापारिक पवनें (Trade Winds)

ये उप्पोषण उच्च पेटी से विषुवत रेखीय निम्न पेटी की ओर चलती है|
विषुवत रेखा पर ये पवनें टकराकर ऊपर उठ जाती हैं, और घनघोर संवहनीय वर्षा कराती हैं|


पछुआ पवनें 
ये पवनें उप्पोषण उच्च पेटी से उपध्रुवीय निम्न पेटी की ओर चलती हैं|

ध्रुवीय पवनें 
ये धुवों से उपध्रुवीय निम्न पेटी की ओर चलती हैं, ये पवनें अत्यंत ठण्डी और अधिक जलवाष्प वाली होती हैं| इन्हें America व Canada में ब्लिजर्ड कहते हैं|

अस्थाई पवनें 
ये पवनें एक वर्ष में अपनी दिशा एक से अधिक बार बदलती हैं|


मानसूनी पवनें 

मानसून अरबी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ नम समुद्री हवाएं होता है |

मानसून की खोज हेप्पालस नाम के नाविक ने की थी| ये वर्ष में 2 बार अपनी दिशा बदलती हैं|
मानसूनी पवनें गर्मी में समुद्र से स्थल और सर्दियों में स्थल से समुद्र की ओर चलती हैं|

स्थल समीर 
दिन के समय ये हवाएं समुद्र से स्थल की ओर चलती हैं, जो स्थल समीर कहलती हैं|

समुद्री समीर 
रात के समय हवाएं स्थल से समुद्र की ओर चलती हैं, जो समुद्री समीर कहलाती हैं|


पर्वत समीर 
ये रात के समय पर्वत की छोटी से घाटी की ओर चलती हैं|

दो पर्वतों के बीच की समतल भूमि को घाटी कहते हैं|

घाटी समीर 
ये दिन के समय में घाटी से पर्वत की ओर चलती हैं|

स्थानीय पवनें(गर्म पवनें )

गर्म पवनें
S.N पवनें कहाँ पर चलती हैं
1 चिनूक (हिमभक्षी) राकी पर्वत के पूर्वी ढाल पर {उत्तरी अमेरिका}
2 फाँन आल्पस पर्वत के उत्तरी ढाल पर{स्विट्ज़रलैंड}
3 ब्लैक रोलर मैदानी भाग{उत्तरी अमेरिका}
4 ब्रिक फील्डर आस्ट्रेलिया
5 नोर्वेस्टर न्यूजीलैंड
6 खाम्सिन मिस्र
7 जोण्डा एडीज पर्वत {अर्जेंटीना}
8 हरमट्टन सहारा मरुस्थल से चलती है, और अफ्रीका के पश्चिमी तट को प्रभावित करती है, इस पवन को Doctor wind भी कहते हैं|
9 सिराको ये सहारा रेगिस्तान से चने वाली गर्म रेत, धुल भरी पवनें हैं, ये भूमध्य सागर के ऊपर से बहते हुए इटली और स्पेन में प्रवेश कर वहां रक्त वर्षा कराती हैं(रेत लाल होने के कारण वर्षा के जल का रंग लाल रहता है)|
10 थोमा जापान
11 सिमूक अरब मरुस्थल
12 सांता आना कैलीफोर्निया{USA}


स्थानीय पवनें(ठण्डी पवनें )

ठण्डी पवनें
S.N पवनें कहाँ पर चलती हैं
1 मिस्टल आल्पस पर्वत पर उत्पन्न होती है, फ़्रांस और स्पेन को प्रभावित करती है|
2 बोरा एड्रियाटिक सागर(इटली)
3 ब्लिजर्ड कनाडा, अमेरिका, साइबेरिया
4 लेवांतर स्पेन, फ़्रांस
5 बाइज फ़्रांस
6 पापा गायो मैक्सिको
7 जूरन स्विटजरलैंड

चक्रवात

चक्रवात निम्न वायुदाब का केंद्र होता है, जिसके चारों और उच्च वायुदाब पाया जाता है| हवाएं परिधि से केंद्र की ओर चलती हैं|
केंद्र में शांत क्षेत्र बनता है, जिसे चक्रवात की आँख कहते हैं|

चक्रवात दो प्रकार के होते हैं...

शीतोष्ण कटिबंधीय
उष्णकटिबंधीय चक्रवात


ये गोलाकार, अंडाकार, V आकर के हो सकते हैं|
चक्रवात
S.N देश चक्रवात के विभिन्न नाम
1 अमेरिका टारनेडो
2 आस्ट्रेलिया विली - विली
3 चीन व जापान टायीफून
4 उ० अमेरिका हरिकेन
हमारे blog को पढने के लिए आपका धन्यवाद, हमें Facebook / Twitter / GOOGLE+ पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ

Comments