वायुमंडल

वायुमंडल 

हमारे blog पर आपका स्वागत है, हमें Facebook / Twitter / GOOGLE+ पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ



  • वायुमंडल विभिन्न प्रकार की गैसों का अस्मांगी मिश्रण है|
  • गुरुत्वाकर्षण बल के कारण वायुमंडल पृथ्वी से संबध्य रहता है|
  • वायुमंडल पृथ्वी के तापमान को औसत रूप से 15०C के रूप में बनाये रखता है|
  • वायुमंडल में मुख्य रूप से गैसें,जलवाष्प, और धूलकण पाये जाते हैं|


वायुमंडल में पाई जाने वाली प्रमुख गैसें


नाइट्रोजन


ये एक उदासीन गैस है, वायुमंडल में सर्वाधिक 78% पाई जाती है| ये दहन को मंद करती है| पौधे नाइट्रोजन को नाइट्रेट के रूप में ग्रहण करते हैं|

ऑक्सीजन 


ये लगभग 21% पाई जाती है| ये दहन में सहायक होती है| जलने की क्रिया इसके बिना संभव नहीं है|


आर्गन

ये लगभग 0.93% पाई जाती है| ये वायुमंडल की सबसे बड़ी अक्रिय गैस है|


कार्बन डाई आक्साइड


ये लगभग 0.0379% है| इसका मुख्य कार्य पृथ्वी को गर्म बनाये रखना है|

ओज़ोन गैस 


ये गैस एक प्रदूषण फ़ैलाने वाली गैस है| ये समताप मण्डल में पाई जाती है| ये एक परत ओज़ोन परत बनाती है| जो धरती को पराबैंगनी किरणों से बचाती है|


ओज़ोन परत 


  • ओज़ोन परत की मोटाई भूमध्य रेखा से ध्रुवों की तरफ जाने पर घटती है|
  • ओज़ोन परत को नुक्सान पहुँचाने वाली गैस क्लोरो फ्लोरो कार्बन है|
  • इसी के कारण अंटार्टिका पर ओज़ोन छिद्र हो गया था, जिसका पता "जोसेफ फारमेन" ने लगाया था| 1985 में ओज़ोन संरक्षण के लिए कनाडा के माट्रीयल शहर में एक माट्रीयल प्रोटोकॉल बुलाया गया था| 16 सितम्बर 1987 को ओज़ोन दिवस मनाया जाता है|
  •  ओज़ोन की मोटाई डाप्सन में मापते हैं|

प्रमुख अक्रिय गैसें



  • हीलियम, 
  • आर्गन, 
  • जेनाँन, 
  • क्रिप्टान, 
  • रेडान,



जलवाष्प 



  • पृथ्वी पर जलवाष्प की मात्रा 0-4% के बीच होती है|
  • भूमध्य रेखा पर जलवाष्प की मात्रा अधिकतम तथा ध्रुवों पर कम होती है|
  • जलवाष्प भी Green House Effect पैदा करती है|



वायुमंडल की परतें 



  • क्षोभमण्डल(Troposphere) 0 - 16 k.m
  • समतापमंडल(Stratosphere) 16 - 50 K.m
  • मध्य्मंडल(Mesosphere) 50 - 80 K.m
  • आयनमंडल(Ionoshphere) 80 - 640 k.m
  • बहिरमंडल(Exosphere) 640 - अंतरिक्ष तक 



क्षोभमण्डल(Troposphere)

ध्रुवों पर लगभग 8 कि.मी और विषुवत रेखा पर 18 किमी है| (0 - 16 k.m)

समस्त मौसमी परिवर्तन क्षोभमण्डल में होते हैं|
क्षोभमण्डल में 165 मि० ऊंचाई तय करने पर तापमान में 1०C की गिरावट आती है|
ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ वायुदाब में कमी आती है जिससे वायुमंडल बिरला होने लगता है|
इस मण्डल को परिवर्तन मण्डल भी कहते हैं|


समतापमंडल(Stratosphere)


जेट विमान इसी मण्डल में उड़ान भरते हैं|
ओज़ोन परत भी इसी मण्डल में स्थित है जो पृथ्वी को पराबैंगनी किरणों से बचाती है|


आयनमंडल(Ionoshphere)


इसी मण्डल से रेडिओ तरंगें टकराकर वापस आती हैं, जिससे संचार व्यवस्था संभव हो पति है|


तापमान को प्रभावित करने वाले करक



  • अक्षांश
  • ऊंचाई
  • समुद्री धारायें
  • समुद्र से स्थल की स्थिति 
  • प्रचलित पवनें 



वायुमंडलीय दाब


वायुमंडलीय दाब पृथ्वी पर हवाओं द्वारा लगाया गया दाब है और ये दाब गुरुत्वाकर्षण के कारण लगता है| 
इसे बैरोमीटर से मापते हैं|

"बैरोमीटर का पारा जब एकदम से नीचे गिरता है तो 'आंधी - तूफ़ान' आते हैं| और जब धीरे-धीरे नीचे गिरता है तो वर्षा होती है, और जब ये धीरे-धीरे ऊपर उठता है तो मौसम साफ़ रहता है|"

तापांतर


दैनिक तापांतर 

दिन का अधिकतम तापमान - दिन का न्यूनतम तापमान 

वार्षिक तापांतर 

वर्ष का अधिकतम तापमान - वर्ष का न्यूनतम तापमान 

आइसोबार 


वे रेखाएं जो समान दाब वाले क्षेत्र को मिलाती हैं|
हमारे blog को पढने के लिए आपका धन्यवाद, हमें Facebook / Twitter / GOOGLE+ पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ

Comments

Popular posts from this blog

GMT (Greenwich Mean Time) / प्रधान मध्यान(यामोत्तर) रेखा

भूगोल Geography

सौर मण्डल / Solar system