Posts

Asia - एशिया

Image
एशिया  एशिया के उपनाम   मानव का घर , सभ्यता का पालना , सभी धर्मों की जन्म भूमि , एशिया के दक्षिण में हिन्द महासागर , उत्तर में आर्कटिक महासागर तथा पूर्व में प्रशांत महासागर है | पश्चिम की तरफ से एशिया यूराल पर्वत , कैस्पियन सागर , काला सागर , भूमध्य सागर से यूरोप से अलग होता है| " बेरिंग जल संधि " एशिया और उत्तरी अमेरिका को अलग करती है | स्थल बध्य देश -  जो देश चारो ओर से जमीन से घिरे होते हैं, कोई भी समुद्री या जलीय सीमा नहीं होती है, ' स्थल बध्य देश ' कहलाते हैं | एशिया का सबसे बड़ा 'स्थल बध्य देश' " कजाकिस्तान " है | एशिया के सबसे मशहूर स्थान.... विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप - अरब प्रायद्वीप ( जो स्थल 3 ओर जल से घिरा होता है प्रायद्वीप कहलाता है ) सबसे बड़ा पठार - तिब्बत का पठार - चीन विश्व व् एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी(पीने वाला पानी) की झील - कैस्पियन सागर विश्व की सबसे गहरी झील - बैकाल झील - रूस  सबसे नीची झील - मृत सागर - इजराइल और जार्डन की सीमा पर  सबसे ठण्डा स्थान - बर्खों...

महाद्वीप तथा महासागर - continents and ocean

Image
हमारे blog पर आपका स्वागत है, हमें Facebook पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ विश्व में कुल 7 महाद्वीप तथा 5 महासागर हैं...  महाद्वीप   बड़े से छोटे क्रम में इस प्रकार हैं.. एशिया - ASIA अफ्रीका - AFRICA उत्तरी अमेरिका - NORTH AMERICA दक्षिणी अमेरिका - SOUTH AMERICA अंटार्कटिका - ANTARCTICA यूरोप - EUROPE ऑस्ट्रेलिया(ओसिनिया) - AUSTRALIA                   महासागर  बड़े से छोटे   क्रम में इस प्रकार हैं.. प्रशांत  महासागर  ( Pacific Ocean ) अंध  महासागर  ( Atlantic Ocean ) हिन्द  महासागर  ( Indian Ocean ) दक्षिण ध्रुवीय  महासागर  ( Antarctic Ocean ) उत्तर ध्रुवीय  महासागर  ( Arctic Ocean )

वर्षण

Image
बादल / मेघ  हमें GOOGLE+ पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ , तथा अपने अनुभव हमें COMMENT BOX में अवश्य बतायें ये संघनन का एक प्रकार होते हैं, ये अधिक ऊंचाई पर स्थित होते हैं| ऊंचाई के आधार पर बादलों का वर्गीकरण - निम्न मेघ (2500मी०) मध्य मेघ (2500 से 6000 मी० ) उच्च मेघ (6000 से 20,000 मी०) बादलों की ऊंचाई विषुवत रेखा से ध्रुवों पर जाने पे घटती है| उच्च मेघ  (6000 से 20,000 मी०) पक्षाभ मेघ  ये सबसे ऊंचे बादल होते हैं, ये क्रिस्टल रूप में होते हैं तथा ये चक्रवात के सूचक होते हैं| पक्षाभ स्तरीय मेघ  ये दूधिया आकर के बादल होते हैं, ये सूर्य और चन्द्रमा के चारो ओर प्रभामण्डल बनाते हैं| पक्षाभ कपासी मेघ  ये भी सफ़ेद रंग के बादल होते हैं| मध्य मेघ (2500 से 6000 मी० ) उच्च स्तरीय मेघ  ये नीले / भूरे रंग के बादल होते हैं, ये बारिश कराते हैं| उच्च कपासी मेघ  इनमें इन्द्रधनुष दिखाई पड़ते हैं| निम्न मेघ  (2500मी...

वायुमण्डलीय आर्द्रता

Image
हमें GOOGLE+ पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ , तथा अपने अनुभव हमें COMMENT BOX में अवश्य बतायें आर्द्रता वायुमंडल में मौजूद जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं| जलवाष्प का अनुपात वायुमंडल में  0 - 4 % तक होती है| आर्द्रता की मात्रा विषुवत रेखा पर सर्वाधिक होती है| ध्रुवों पर और रेगिस्तान पर ये सबसे कम होती है| समुद्र सतह से दूर जाने पर आर्द्रता की मात्रा घटती है| <वायुमंडल कि आर्द्रता को हाइग्रोमीटर से मापते हैं|> वाष्पीकरण जल के वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को ही वाष्पीकरण कहते हैं| संघनन  जलवाष्प का छोटे - छोटे जल कणों में बदल जाना संघनन कहलाता है| वायुमंडल में मौजूद धुल के कण या धुएं की कालिक आर्द्रता ग्राही नाभिक होते है| ओस वायुमंडल में मौजूद जलवाष्प जब घास, पत्ति, पत्थरों, पर बूँद के रूप में एकत्रित हो जाता है, तो इसे ही ओस कहते हैं| इसके लिए साफ़ आकाश, शांत हवा, लम्बी एवं ठण्डी रातें होनी चाहिए| तुषार / पाला  जब धरातल का तापमान हिमांक से नीचे आ जाता है, तो वायुमंडल में मौजूद जलवाष्प हि...

पवन / WIND

Image
पवन हमारे blog पर आपका स्वागत है, हमें Facebook / Twitter / GOOGLE+ पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ फेरल का नियम  कारिआलिस बल के कारण पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बायीं ओर घूम जाती हैं| पवनें तीन प्रकार की होती हैं... प्रचलित पवनें (स्थाई ) ये वे पवनें होती हैं जो हमेशा एक ही दिशा में चलती हैं,  साल भर इनकी दिशा में कोई परिवर्तन नहीं होता है| व्यापारिक पवनें (Trade Winds) ये उप्पोषण उच्च पेटी से विषुवत रेखीय निम्न पेटी की ओर चलती है| विषुवत रेखा पर ये पवनें टकराकर ऊपर उठ जाती हैं, और घनघोर संवहनीय वर्षा कराती हैं| पछुआ पवनें  ये पवनें उप्पोषण उच्च पेटी से उपध्रुवीय निम्न पेटी की ओर चलती हैं| ध्रुवीय पवनें  ये धुवों से उपध्रुवीय निम्न पेटी की ओर चलती हैं, ये पवनें अत्यंत ठण्डी और अधिक जलवाष्प वाली होती हैं| इन्हें America व Canada में ब्लिजर्ड कहते हैं| अस्थाई पवनें  ये पवनें एक वर्ष में अपनी दिशा एक से अधिक बार बदलती हैं| मानसूनी पवनें  मानसून अरबी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ नम समुद्री हवाएं ...

वायुमंडल

Image
वायुमंडल  हमारे blog पर आपका स्वागत है, हमें Facebook / Twitter / GOOGLE+ पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ वायुमंडल विभिन्न प्रकार की गैसों का अस्मांगी मिश्रण है| गुरुत्वाकर्षण बल के कारण वायुमंडल पृथ्वी से संबध्य रहता है| वायुमंडल पृथ्वी के तापमान को औसत रूप से 15०C के रूप में बनाये रखता है| वायुमंडल में मुख्य रूप से गैसें , जलवाष्प , और धूलकण पाये जाते हैं| वायुमंडल में पाई जाने वाली प्रमुख गैसें नाइट्रोजन ये एक उदासीन गैस है, वायुमंडल में सर्वाधिक 78% पाई जाती है| ये दहन को मंद करती है| पौधे नाइट्रोजन को नाइट्रेट के रूप में ग्रहण करते हैं| ऑक्सीजन  ये लगभग 21% पाई जाती है| ये दहन में सहायक होती है| जलने की क्रिया इसके बिना संभव नहीं है| आर्गन ये लगभग 0.93% पाई जाती है| ये वायुमंडल की सबसे बड़ी अक्रिय गैस है| कार्बन डाई आक्साइड ये लगभग 0.0379% है| इसका मुख्य कार्य पृथ्वी को गर्म बनाये रखना है| ओज़ोन गैस  ये गैस एक प्रदूषण फ़ैलाने वाली गैस है| ये समताप मण्डल में पाई जाती ...

ज्वालामुखी / Volcano

Image
ज्वालामुखी हमारे blog पर आपका स्वागत है, हमें Facebook / Twitter / GOOGLE+ पर फॉलो करें और पायें और आकर्षक जानकारियाँ ज्वालामुखी भूपटल पर वह प्राकृतिक छेद या दरार है जिससे होकर पृथ्वी के अन्दर का पिघला पदार्थ, गैस या भाप, राख इत्यादि बाहर निकलते हैं| ज्वालामुखी से कार्बन डाई आक्साइड , सल्फर डाई आक्साइड , हाइड्रोजन , नाइट्रोजन और जलवाष्प भी निकलते हैं| ज्वालामुखी से जो बड़े-बड़े आकर की चट्टानें निकलती हैं उन्हें, ज्वालामुखी बम कहते हैं| मैग्मा   भूगर्भ में या धरती के अन्दर जो गर्म तरल पदार्थ पाया जाता है उसे मैग्मा कहते हैं| और जब ये मैग्मा धरती की सतह पर फैलता है तो इसे ही लावा कहते हैं| लावा के जमाव के कारण ही बेसाल्ट के मैदान (काली मिट्टी) बनते हैं| ज्वालामुखी के प्रकार  सक्रियता के आधार पर ये तीन प्रकार के होते हैं... (i) सक्रिय ज्वालामुखी वह ज्वालामुखी जिसमें निरंतर उदगार होता रहता है, ऐसे ज्वालामुखी को सक्रीय ज्वालामुखी कहते हैं| उदा०  स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी  ये भूमध्य सागर में सिसली के उत्तर में लिपारी द्वीप पर स्थित है,  इसे भूमध्य  साग...